नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में हम प्रसिद्ध और मजेदार टंग-ट्विस्टर्स (Tongue Twisters in Hindi) लेकर आये हैं। किसी भी भाषा का सौन्दर्य उसमे प्रयोग किये गए शब्दों तथा वाक्यों द्वारा परिभाषित होता है। हिंदी वास्तव में एक सम्पूर्ण भाषा है जिसमे जहाँ एक तरफ क्लिष्ट शब्दों का समवेश है तो वहीँ दूसरी तरफ इसकी शब्दावली आम बोल-चाल में प्रयोग होने वाले हल्के-फुल्के शब्दों से भी भरी हुई है।
टंग ट्विस्टर्स सिर्फ बोलने में ही कठिन नहीं होते, ये हमारे कठिन अक्षरों के उच्चारण को शुद्ध करने में भी बहुत मददगार साबित होते हैं। इनका प्रयोग पीढ़ियों से चलता आ रहा हैं। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि टंग ट्विस्टर्स क्या होता हैं?
इस पोस्ट में हमने टंग ट्विस्टर्स क्या हैं, टंग ट्विस्टर्स के क्या उपयोग है और इसके साथ ही कुछ लोकप्रिय टंग ट्विस्टर्स (Famous Tongue Twisters in Hindi) शेयर किये हैं जो आपको बहुत पसंद आयेंगे।
मज़ेदार हिन्दी टंग ट्विस्टर्स | Tongue Twisters in Hindi
टंग ट्विस्टर्स क्या हैं?
Tongue Twister का हम हिंदी में अलग अलग मतलब निकाले तो ये Tongue का मतलब होता है जीभ और Twister का मतलब होता है मरोड़ने वाला। अर्थात् जीभ को मरोड़ देने वाला।
इनमें एक ही शब्द बार बार दोहराएं जाते हैं जो बच्चों में भाषा के शब्दकोश को बढ़ावा देते हैं। इससे बच्चों के बोलने का उच्चारण सही होता है।
टंग ट्विस्टर्स के लाभ
इनका उच्चारण करते समय हर कोई हकला जाता हैं। इन शब्दों से हमारे दिमाग की अच्छे से कसरत हो जाती है। इन शब्दों को हमेशा बोलने से हमारे बोलने का उच्चारण सही होता है और मष्तिष्क अच्छे से काम करता है। साथ ही हमारे शब्दों के धारा-प्रवाह को भी बेहतर बनाते हैं।
जो पब्लिक स्पीकिंग करते हैं उनके लिए Hindi Tongue Twisters बहुत उपयोगी साबित होते हैं। चलिए जानते हैं कुछ मजेदार टंग ट्विस्टर्स (List of Tongue Twister Words in Hindi)।
Short Tongue Twisters in Hindi
आसान टंग ट्विस्टर्स (Easy Tongue Twisters in Hindi)
कच्चा पापड, पक्का पापड।
मैंने कहा, आपने सही कहा।
टूट टूट कर कूट कूट कर।
आलू भूरा है, भालू काला है।
दुबे दुबई में डूब गए।
राधा की बूनी में नीबू की धारा।
छोटे टंग ट्विस्टर्स (टंग ट्विस्टर्स फनी)
फासले का फासला।
कच्चा कद्दू, पक्का कद्दू।
नदी किनारे किराने की दुकान।
डबल बबल गम बबल डबल।
लाला गोपे गोपाल गोपंग्गम दास।
साडी को साडी से लपेटा बेटा।
शरद चन्द्र मकरन मरकण शंकर नन्द।
अब कूद रस्सी रस्सी कूद कूद मत गिर पड़।
Funny Tongue Twisters in Hindi
Tongue Twisters Funny in Hindi (hard tongue twisters in hindi)
मैं वही हूं जो मैं हूं, और अगर मैं हूं तो मैं क्या हूं?
अंकल, आपकी चाय ने आपकी खांसी दूर कर दी?
पांच कुत्ते छह बिल्लियों का शिकार कर रहे हैं।
ले नियम दे नियम दे नियम ले नियम।
नीली रेल लाल रेल नीली रेल लाल रेल।
पीतल के पतीले में पपीता पीला-पीला।
मत हँस हँस मत, मत फंस फंस मत।
जो हँसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हँसेगा।
आज कल है और कल आज है, परसों आ गया और आज है।
चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।
उंट उ्ंंचा उट की पीठ उची उची पुछ उट की।
Best Tongue Twisters in Hindi (ch tongue twisters in hindi)
एक शिकारी जो अपने कुत्ते के बिना शिकार करना जानता है।
अपने आप को जानें और अपने मन की बात कहें।
ऊंट बांध कर सुंठ खाऊँ, सुंठ खाकर ऊंट बंधू।
ऊँट ऊँचा, ऊँट की पीठ, ऊँची, पूँछ ऊँची ऊँट की।
चांदनी रात में चार चुड़ैल चुर्की पकड़ कर चुटुर चुटुर चना चबाये।
चार नयी नवेली दुल्हन दुल्हन नयी नवेली चार।
कच्ची रोटी खाके रोती, रोटी खाके कच्ची रोती।
लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे त लपकबे कब।
मदन मोहन मालविया मद्रास में मछली मारते-मारते मरे।
क्या आपने देखा कि हरे रंग का कीड़ा हरे कांच में कांच की तरफ जा रहा है?
काला कबूतर, सफेद तरबूज, काला तरबूज, सफेद कबूतर।
नंदु के नाना ने नंदु की नानी को नंद नगर मे नागिन दिखाई।
जो जो को खोजो, खोजो जोजो को। जो जोजो को ना खोजे, तो खो जाए जोजो।
आचार का कचरा ,कचरे के डिब्बे मेँ. कचरे के डिब्बे मेँ आचार का कचरा।
Two Lines Tongue Twisters in Hindi (tongue twisters in hindi for kids)
तेंदुलकर प्रभाकर गावस्कर वेंगसरकर,
वेंगसरकर गावस्कर प्रभाकर तेंदुलकर।
अगर मेरे चाचा आपके चाचा की हत्या करते हैं,
तो आपके चाचा की हत्या कर दी जाएगी।
काला कबूतर सफेद तरबूज,
काला तरबूज सफेद कबूतर।
शनिवार को सही समय पर शहद सही पहुँचाना,
शाम समय पर शहद न पहुँचा तो साल भर शर्माना।
चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को, चांदनी-चौक
में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटनी चटाई।
खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां,
खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह।
चंदा चमके चम चम, चीखे चौकन्ना चोर,
चिति चाटे चीनी, चकोरी चीनी खोर।
चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे
चाट-चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे।
पीठ ऊँची ऊँठ की ऊंचाई से नहीं होती
होती ही है होती ही है पीठ ऊँची ऊँठ की।
डाली डाली पे नजर डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली।
जिस डाली पर मैंने नजर डाली, वो डाली किसी ने तोड़ डाली।
Tongue Twister in Hindi (tongue twisters for kids in hindi)
पक्की कचरी कच्चे चाचा,
कच्ची कचरी पक्के।
पांच पापड़ कच्चे पापा, पांच पापड़
पक्के पक्के पापड़ सेको पापा कच्चे रखो पीछे।
भगवान ने भेजे को भेजा पर ऐसे भेजे को
क्यूँ भेजा जिसमे भेजा ही नही भेजा।
एक ऊँचा ऊँट है, पुँछ ऊँची ऊँट की
पुँछ से भी ऊँची कया, पीठ ऊँची ऊँट की।
पिली रेल काली रेल पिली रेल
काली रेल काली काली पिली पिली रेल।
मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला
हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।
तोला राम ताला तोल के तेल में तुल गया,
तुला हुआ तोला ताले के तले हुए तेल में तला गया।
Long Tongue Twisters in Hindi
कठिन व लंबे टंग ट्विस्टर्स
समझ समझ के समझ को समझो,
समझ समझना भी एक समझ है
समझ समझ के जो ना समझे
मेरी समझ में वो ना समझ है।
पके पेड़ पर पका पपीता,
पका पेड़ या पका पपीता,
पके पेड़ को पकडे पिंकू,
पिंकू पकडे पका पपीता।
लाली बोली लल्लू से,
लल्लन लाया था लालू की शादी पे,
लाल लाल लिफाफे में लड्डू।
चार कचरी कच्चे चाचा,
चार कचरी पक्के.
छठी बीमार शेख छठी भेड़ बीमार।
बेटी ने कुछ मक्खन खरीदा,
लेकिन मक्खन कड़वा था,
इसलिए बेट्टी ने कुछ बेहतर मक्खन खरीदा
कड़वा मक्खन बेहतर बनाने के लिए।
नंदनगढ़ में, नंदू के नाना ने,
नंदू की नानी को, नदिया किनारे,
नीम के नीचे, नीनी, करायी।
CONCLUSION आज हमने क्या सिखा
यदि आपको आज के हमारे इस पोस्ट Tongue Twisters in Hindi पढ़ने में कहीं पर भी कोई भी समस्या आई है या फिर आप हमें इस पोस्ट से संबंधित कोई भी सुझाव देना चाहते हैं तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसका जल्द से जल्द रिप्लाई देने की कोशिश करेंगे