Idea का मालिक कौन हैं और यह किस देश की कंपनी हैं

Idea जो की दुसंचार के क्षेत्र में बहुत ही बड़ा नाम हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं Idea का मालिक कौन हैं और यह किस देश की कंपनी हैं। जिस तरीके से हम अपने मोबाइल में तथा ब्रॉडबैंड के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं, आईडिया भी उसी तरह की कंपनी हैं जो दुसंचार की सुविधा उपलब्ध करवाती हैं।

idea

हालाँकि भारत में Jio के आने के बाद Idea जैसी कंपनी को बहुत ही बड़ा नुकसान हुआ और एक समय ऐसा आ गया जहाँ आईडिया का जीवित रहना भी मुश्किल हो गया था लेकिन आईडिया ने इंग्लैंड की दूरसंचार कंपनी Vodafone के साथ मिलकर फिर से पुरे देश में अपनी सर्विस देना स्टार्ट कर दिया।

और आज के समय में VI Company की सर्विस को भारत में लगभग अप्रैल 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार 26 करोड़ से भी ज्यादा लोगों द्वारा यूज़ किया जाता हैं। तो चलिए आज की हमारी पोस्ट में हम इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं की आखिर Idea कंपनी का मालिक कौन हैं और आईडिया किस देश की कंपनी हैं आदि के बारे में।

Idea का मालिक कौन हैं

Idea कंपनी के मालिक Kumar Mangalam Birla और इन्होने कंपनी को 1995 में शुरू किया था तब कंपनी का नाम Birla Communications Limited रखा गया था और बाद में 2002 में कंपनी का नाम बदलकर Idea Cellular रख दिया था। और कंपनी की शुरुआत गांधीनगर गुजरात से हुई। लेकिन वर्तमान में कंपनी का मुख्यालय मुंबई शहर में भी हैं।

भारत में Jio आने के बाद Idea को काफी नुकसान हुआ और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी Vodafone जिसे भी बहुत नुकसान हुआ, बाद में 31 अगस्त 2018 में दोनों कंपनियां Merge हो गई और VI नाम से अपनी Services देने लगी। अब आप Vodafone या Idea किसी भी एक सिम को नहीं खरीद सकते हैं।

इसलिए अगर आपको वोडाफोन या आईडिया किसी भी सिम को खरीदना हैं तो आपको VI की सिम खरीदनी पड़ेगी। इसलिए आप समझ सकते हैं की वर्तमान में आईडिया कंपनी में Vodafone की भी Partnership हैं। इसलिए वर्तमान में Idea कंपनी का नाम Vodafone Idea Limited हैं और कंपनी के मालिक Vodafone Group तथा Birla Group हैं।

Idea किस देश की कंपनी हैं

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया की Idea कंपनी की स्थापना मशहूर उद्योगपति और बिरला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला ने की थी जिनका जन्म 14 जून 1967 को मुंबई में हुआ और यह भारत के मूल निवासी हैं। जिससे आप समझ सकते हैं की Idea भी एक भारतीय कंपनी ही हैं।

लेकिन जब से Idea कंपनी का Vodafone के साथ विलयन (Merge) हुआ हैं तब से आईडिया में वोडाफोन की भी हिस्सेदारी हैं, इसलिए अब यह कंपनी पूरी तरह से भारतीय नहीं हैं। क्योंकि Idea में Vodafone कंपनी की हिस्सेदारी भी हैं जो की एक ब्रिटिश कंपनी हैं।

और वर्तमान में Idea सिर्फ आईडिया ना रहकर Vodafone Idea Ltd बन चुकी हैं और बाजार में इनकी सर्विस भी आपको वोडाफोन आईडिया के नाम से ही मिलती हैं।

FAQs

आइडिया वोडाफोन का मालिक कौन है?

वर्तमान में आईडिया वोडाफोन के मालिक आदित्य बिरला ग्रुप और वोडाफोन ग्रुप हैं

आइडिया कौन से देश की कंपनी है?

आईडिया की शुरुआत भारत में हुई तथा इसकी शुरुआत एक भारतीय उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला ने की इसलिए यह एक भारतीय कंपनी थी लेकिन आईडिया का ब्रिटिश कंपनी वोडाफोन के साथ विलयन होने से यह अब पूरी तरह से एक भारतीय कंपनी नहीं रही।

आइडिया कंपनी की स्थापना कब हुई थी?

Idea कंपनी की स्थापना 1995 में Birla Communication Limited द्वारा की गई थी।

Conclusion

दोस्तों उम्मीद करता हूँ आइडिया कंपनी का मालिक कौन है और आईडिया किस देश की कंपनी हैं के बारे में आपको सब कुछ अच्छे से समझ आ गया होगा, जहाँ मैंने आपको आईडिया से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से दी हैं। अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें जिससे वे भी Idea का मालिक कौन हैं तथा आईडिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सके।

Leave a Comment